1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तान कोच मिकी आर्थर ने आईसीसी से की ये ख़ास मांग

World Cup 2019: सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तान कोच मिकी आर्थर ने आईसीसी से की ये ख़ास मांग

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2019 04:01 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 04:01 pm IST

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मिली 96 रन की जीत के बावजूद आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गई। 

मिकी आर्थर- India TV Hindi
मिकी आर्थर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम  कोच Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से नेट रन रेट के नियमों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। कोच का कहना है कि नेट रन रेट से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले को प्राथमिकता देनी चाहिए। 

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मिली 96 रन की जीत के बावजूद आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गई। 

आर्थर ने कहा, "मैं चाहूंगा कि आईसीसी हेड टू हेड (दो देशों के बीच खेले गए मुकाबले) पर विचार करे क्योंकि आज रात हम सेमीफाइनल में होते। यह निराशाजनक है क्योंकि यह हमारे केवल पहले मैच के कारण हुआ है, जिसमें हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली।" 

उन्होंने कहा, "हमारे पास आस्ट्रेलिया को हराने का मौका था, लेकिन ऐसा हो न सका।" 

पाकिस्तान ने शुक्रवार को बांग्लादेश को भारी अंतर से हरा दिया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। 

आर्थर ने कहा, "सिस्टम ने हमारे साथ जो किया सो किया। लेकिन एक खराब मैच के बाद हम वापसी करने के लिए संघर्ष करते हैं। इसलिए यह बहुत निराशाजनक वाला ड्रेसिंग रूम है। ड्रेसिंग रूम में कोई बधाई नहीं क्योंकि हम उस योग्य नहीं हैं। चार टीमों को बधाई। मुझे लगता है कि उन्होंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला और उनमें से सर्वश्रेष्ठ टीम जीत सकती हैं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल