1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप के बाद अपने कोच मिकी आर्थर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम को हटा देगा पाकिस्तान

विश्व कप के बाद अपने कोच मिकी आर्थर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम को हटा देगा पाकिस्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2019 07:51 pm IST,  Updated : May 28, 2019 07:51 pm IST

सूत्रों ने कहा कि अभी यह फैसला नहीं किया गया है कि आर्थर की जगह किसी विदेशी को या स्थानीय खिलाड़ी को मुख्य कोच बनाया जाएगा। 

विश्व कप के बाद अपने कोच मिकी आर्थर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम को हटा देगा पाकिस्तान- India TV Hindi
विश्व कप के बाद अपने कोच मिकी आर्थर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम को हटा देगा पाकिस्तान Image Source : PTI

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के बाद मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और कोच मिकी आर्थर के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है। पीसीबी पूर्व कप्तान आमिर सोहेल को इंजमाम के स्थान पर मुख्य चयनकर्ता बनाने पर विचार कर रहा है। इंजमाम का अनुबंध जुलाई में समाप्त हो जाएगा। 

पीसीबी के विश्वस्त सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘जिन लोगों की सूची तैयार की गयी है उनमें सोहेल प्रबल दावेदार हैं। पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच पद की नयी नियुक्तियों के बारे में फैसला करेंगे।’’ सोहेल इससे पहले 2002 से 2004 के बीच मुख्य चयनकर्ता थे। 

सूत्रों ने कहा कि अभी यह फैसला नहीं किया गया है कि आर्थर की जगह किसी विदेशी को या स्थानीय खिलाड़ी को मुख्य कोच बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक बोर्ड में एक लॉबी है जो इंजमाम को विश्व कप के बाद मुख्य कोच बनाने के बारे में बात कर रही है। ’’ 

आर्थर 2016 से पाकिस्तानी टीम के कोच है। उन्होंने जानना चाहा था कि क्या उनके अनुबंध का नवीनीकरण होगा। सूत्रों ने कहा, ‘‘लेकिन मिकी से कहा गया कि फैसला बाद में किया जाएगा और उन्हें विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल