1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत की हार से निराश हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, कही ये बड़ी बात

World Cup 2019: भारत की हार से निराश हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2019 02:43 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 02:43 pm IST

भारत की इंग्लैंड के हाथों हार से शोएब अख्तर भी निराश हैं क्योंकि इससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। 

shoaib akhtar- India TV Hindi
World Cup 2019: भारत की हार से निराश हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत की इंग्लैंड के हाथों हार से शोएब अख्तर भी निराश हैं क्योंकि इससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। इंग्लैंड के लिये यह करो या मरो जैसा मैच था जिसमें वह भारत को 31 रन से हराने में सफल रहा। भारत की टूर्नामेंट में यह पहली हार है।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘यह विभाजन के बाद पहला अवसर था जबकि हम भारत का समर्थन कर रहे थे। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत ने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन उनके सर्वश्रेष्ठ से भी पाकिस्तान को मदद नहीं मिली और अब हम उम्मीद पर टिक गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार था कि पूरा उपमहाद्वीप पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई सभी भारत की इंग्लैंड पर जीत के लिये दुआ कर रहे थे। लेकिन लगता है कि हमारे दुआएं भारत तक नहीं पहुंची और वे मैच हार गये।’’

 
भारत अगर इंग्लैंड को हरा देता तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाती। इंग्लैंड ने जीत से अपने अंकों की संख्या दस पर पहुंचा दी है जो पाकिस्तान से एक अंक अधिक है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल