1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: चोट के बावजूद जिम में पसीना बहा रहे हैं शिखर धवन, देखें Video

World Cup 2019: चोट के बावजूद जिम में पसीना बहा रहे हैं शिखर धवन, देखें Video

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 02:12 pm IST

शिखर धवन ने अपने बायें हाथ के अंगूठे में चोट से तेजी से उबरने के प्रयास में जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस चोट के कारण वह विश्व कप के तीन मैचों से बाहर हो गये हैं।

World Cup 2019: चोट के बावजूद...- India TV Hindi
World Cup 2019: चोट के बावजूद जिम में पसीना बहा रहे हैं शिखर धवन, देखें Video Image Source : GETTY IMAGES

नॉटिंघम। भारत के चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने बायें हाथ के अंगूठे में चोट से तेजी से उबरने के प्रयास में यहां जिम में जमकर मेहनत की। इस चोट के कारण वह विश्व कप के तीन मैचों से बाहर हो गये हैं।

धवन के बायें हाथ में पट्टी बंधी हुई है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्हें जिम में कसरत करते हुए दिखाया गया है। इस सलामी बल्लेबाज ने इसके साथ ही एक संदेश भी प्रेषित किया है, जिसमें लिखा है, ‘‘आप इस तरह की स्थिति को खुद के लिये दुस्वप्न बना सकते हो या फिर इसे वापसी के लिये एक मौके के रूप में उपयोग कर सकते हो। जल्द स्वस्थ होने के सभी संदेशों के लिये आभार।’’

यह 31 वर्षीय बल्लेबाज आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को अपनी शतकीय पारी के दौरान चोटिल हो गया था। पहले उनके बायें हाथ के अंगूठे में सूजन नजर आ रही थी लेकिन स्कैन के बाद ‘हेयरलाइन फ्रैक्चर’ का पता चला। 

इसके कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किये गये मैच, पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को मैनचेस्टर में होने वाले महत्वपूर्ण मैच तथा अफगानिस्तान के खिलाफ 22 जून को होने वाले मैच से बाहर हो गये।

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कवर के तौर पर टीम से जोड़ा गया है लेकिन वह अभी केवल टीम के अभ्यास सत्र में ही भाग ले सकते हैं। पंत टीम के ड्रेसिंग रूम में तभी आ सकते हैं जब टीम प्रबंधन धवन को बाकी बचे टूर्नामेंट के लिये अनफिट घोषित कर दे और आईसीसी उनकी जगह नये खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति दे दे। धवन की चोट का अगले सप्ताह आकलन किया जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल