1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारतीय टीम क्यों है विश्व कप की प्रबल दावेदार, पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बताई असली वजह

World Cup 2019: भारतीय टीम क्यों है विश्व कप की प्रबल दावेदार, पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बताई असली वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2019 06:56 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 06:56 am IST

आईसीसी की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज 'मेन इन ब्लू' टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर 1983 के बाद दूसरी बार कप उठाने के लिए तैयार है। 

संजय मांजरेकर- India TV Hindi
संजय मांजरेकर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी  Image Source : TWITTER- @SANJAYMANJREKAR

अंग्रेजों की सरजमीं पर क्रिकेट विश्व कप के ख़िताब को जीतने के लिए टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के मैदानों पर पसीना बहा रही है। जिसका पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाना है। दुनिया भर के सभी क्रिकेट पंडित और दिग्गज इस विश्व कप के लिए इंग्लैंड और उसके बाद टीम इंडिया को प्रबल दावेदार बता रहे हैं। सभी का यही कहना है भारतीय टीम काफी संतुलित है और आईसीसी की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज 'मेन इन ब्लू' टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर 1983 के बाद दूसरी बार कप उठाने के लिए तैयार है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया की आखिर टीम इंडिया में क्या एक ऐसी चीज है जो उसे ख़िताब का प्रबल दावेदार बनाती है। 

द हिन्‍दू अखबार से बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, “विराट कोहली के पास विश्‍व कप में सबसे मजबूत टीम है। वो दुनिया की सबसे अच्‍छी टीमों में से एक है। भारत विश्‍व कप जीत पाता है या नहीं ये दूसरी बात है।”

उन्‍होंने कहा, “जब द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे होते हो तो आप पर इतना दबाव नहीं रहता है, लेकिन वर्ल्‍ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल में एक अलग तरह का दबाव होता है। ऐसी स्थिति में भारत बाकी टीमों से मजबूत है। भारतीय टीम मानसिक तौर पर काफी मजबूत है। अन्‍य टीमें इतना प्रेशर नहीं झेल पाती है।”

मांजरेकर का मानना है कि विश्‍व कप में टीम इंडिया का मध्‍यक्रम थोड़ा कमजोर जरूर नजर आता है।  उन्‍होंने भारतीय टीम को संतुलित करार दिया। हालांकि साथ में ये भी कहा कि  टीम में अगर रिषभ पंत होते तो अन्‍य टीमें भारत को लेकर थोड़ी परेशान जरूर रहती है।

बता दें कि 30 मई से शुरू हो चुके क्रिकेट के महासंग्राम विश्व कप में भारत अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से खलेगा, जबकि 16 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगा। इस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। जिसे वो विश्व कप ख़िताब से भी बड़ा मानते हैं। फैंस का हमेशा से यही कहना रहता है कप लाओ या न लाओ मगर पाकिस्तान को हराकर जरूर आओ। हालांकि विश्व कप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल