1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के 38वें जन्मदिन पर कप्तान विराट कोहली से लेकर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने खास अंदाज में दी हार्दिक बधाई, देखें वीडियो

धोनी के 38वें जन्मदिन पर कप्तान विराट कोहली से लेकर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने खास अंदाज में दी हार्दिक बधाई, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 07:59 pm IST

क्रिकेट पंडितों से लेकर दिग्गजों तक सभी ने धोनी को ट्वीटर पर अपने-अपने खास अंदाज में बधाई दी।

महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा के साथ जन्मदिन मनाते हुए  Image Source : TWITTER- @BCCI

लीड्स। रविवार यानी 7 जुलाई को 38वां जन्मदिन मना रहे भारतीय टीम के बाहुबली महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी की मौजूदगी बेटी जीवा के साथ थिरकते हुए जन्मदिन मनाया जबकि इस दौरान टीम इंडिया के उनके साथी भी मौजूद थे।

ऐसे में क्रिकेट पंडितों से लेकर दिग्गजों तक सभी ने धोनी को ट्वीटर पर अपने-अपने खास अंदाज में बधाई दी। जिसमें कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी को एक शानदार मैसेज के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए दी। 

कोहली ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक माही भाई बहुत कम लोग विश्वास और सम्मान का अर्थ समझते हैं और मुझे खुशी है कि मैं आपकेइतने सालों से मेरे अच्छे दोस्त हैं। आप हम सभी के लिए एक बड़े भाई रहे हैं और जैसा कि मैंने पहले कहा, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे"

 
महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने धोनी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाइयां। आपके लिए वर्ष शानदार रहे। अगले दो मैचों के लिए शुभकामनाएं।’’ 

मौजूदा कप्तान विराट कोहली और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के धोनी की सराहना करने के एक दिन बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिल को छू जाने वाला ट्वीट किया। 

सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया में सात महाद्वीप, हफ्ते में सात दिन, इंद्रधनुष में सात रंग, सात मूल सरगम, मनुष्यों में सात चक्र, शादी में सात फेरे, दुनिया में सात अजूबे, सातवें महीने का सातवां दिन- क्रिकेट जगत के अजूबे का जन्मदिन। जन्मदिन मुबारक हो।’’ 

दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो महेंद्र सिंह धोनी और जीवन में आगे बढ़ते हुए शुभकामनाएं।’’ 

वहीं मौजूदा विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, "अरे भाई! केक किधर हैं?"

साक्षी ने जश्न की तस्वीरें साझा की जिसमें धोनी के चेहरे पर केक लगा हुआ है। एक अन्य पोस्ट में धोनी को जीवा के साथ तीन केक काटते हुए देखा जा सकता है जबकि अन्य लोग उन्हें घेरकर खड़े हैं। 

धोनी के साथ डांस करने वाले ऋषभ पंत ने ट्वीट किया, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। एक मेंटर, भाई और मित्र के रूप में हमेशा मौजूद रहने के लिए धन्यवाद। जीवन में और सफलता हासिल करो।’’ 

आलराउंडर केदार जाधव ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो महेंद्र सिंह धोनी। आपके प्रति मेरे प्यार को जाहिर करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। आपके जीवन में सफलता, खुशी और स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ 

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी को जीवन में शुभकामनाएं। आपको भाग्य, प्यार और सफलता मिले। जन्मदिन मुबारक हो।’’ 

इतना ही नहीं अंत में बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के साथ धोनी के जन्मदिन मनाने का एक शानदार वीडियो शेयर किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल