1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: कई लोग हैं जो यह चाहते हैं कि इंग्लैंड मौजूदा विश्व कप में नाकाम रहे- जॉनी बेयरस्टो

विश्व कप 2019: कई लोग हैं जो यह चाहते हैं कि इंग्लैंड मौजूदा विश्व कप में नाकाम रहे- जॉनी बेयरस्टो

 Reported By: IANS
 Published : Jun 28, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 04:14 pm IST

क्रिकइंफो ने बेयरस्टो के हवाले से लिखा है, "लोग चाहते थे कि हम नाकाम हों। वे नहीं चाहते कि हम जीतें। यह इंग्लैंड में होता है। इसमें कोई नई बात नहीं।"  

जॉनी बेयरस्टो- India TV Hindi
जॉनी बेयरस्टो

लंदन। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मानते हैं कि कई लोग हैं जो यह चाहते हैं कि उनकी टीम मौजूदा विश्व कप में नाकाम रहे। टूर्नामेंट में खिताब की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्तर पर तीन मैच हार चुकी है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा नुकसान हुआ है।

क्रिकइंफो ने बेयरस्टो के हवाले से लिखा है, "लोग चाहते थे कि हम नाकाम हों। वे नहीं चाहते कि हम जीतें। यह इंग्लैंड में होता है। इसमें कोई नई बात नहीं।"

सलामी बल्लेबाज ने अपने साथियों से कहा कि वे चारों ओर हो रही आलोचनाओं से घबराएं नहीं और बाकी बचे मैचों में अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ध्यान केंद्रित करें।

बेयरस्टो ने कहा, "हमें रिलैक्स होने की जरूरत है। आप जितना दबाव लेंगे, आप उतना ही अपने अंदर सिमटते जाएंगे। ऐसे में आप अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल सकते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल