1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया को हरा सकता है श्रीलंका: धनंजय डिसिल्वा

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया को हरा सकता है श्रीलंका: धनंजय डिसिल्वा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 01:54 pm IST

श्रीलंका के आफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा का मानना है कि वे शनिवार को भारत को उलटफेर का शिकार बनाकर जीत से अपने अभियान का अंत कर सकते हैं।

world cup 2019- India TV Hindi
World Cup 2019: वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में टीम इंडियो को हरा सकता है श्रीलंका: धनंजय डिसिल्वा Image Source : GETTY IMAGES

चेस्टर ली स्ट्रीट। श्रीलंका विश्व कप से पहले ही बाहर हो गया है लेकिन टीम के आफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा का मानना है कि वे शनिवार को भारत को उलटफेर का शिकार बनाकर जीत से अपने अभियान का अंत कर सकते हैं।

श्रीलंका का विश्व कप में उतार चढ़ाव वाला प्रदर्शन जारी रहा। उसने सोमवार को वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया। इसी मैदान पर चार दिन पहले उसे दक्षिण अफ्रीका से नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

यह उसकी टूर्नामेंट में तीसरी जीत है लेकिन इससे पहले ही टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गयी थी। श्रीलंका ने हालांकि इस बीच इंग्लैंड के समीकरण बिगाड़े और डिसिल्वा का मानना है कि उनकी टीम हैंडिग्ले में विराट कोहली की टीम को भी हरा सकती है।

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पिछले आठ वनडे में से केवल एक में जीत दर्ज की है लेकिन 2017 में आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी के ओवल में खेले गये मैच में उसने सात विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने हालांकि 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका को पराजित किया था।

डिसिल्वा ने कहा कि उनकी टीम के पास खिताब के प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ गंवाने के लिये कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अन्य आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और हमने अभी वेस्टइंडीज को हराया है। अगर हम इस आत्मविश्वास के साथ अगले मैच में उतरते हैं तो भारत को फिर से हरा सकते हैं।’’

डिसिल्वा ने कहा, ‘‘हम प्रत्येक मैच जीतने के लिये अपनी तरफ से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अगर हम भारत को हरा देंगे तो पांचवें स्थान पर रह सकते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल