1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड को हराने के लिए वेस्टइंडीज को स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा: जेसन होल्डर

World Cup 2019: इंग्लैंड को हराने के लिए वेस्टइंडीज को स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा: जेसन होल्डर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2019 09:06 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 09:06 am IST

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि उनकी टीम शुक्रवार को यहां मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व अपने दिमाग के साथ बाहुबल का भी इस्तेमाल कर रही है।

Jason Holder- India TV Hindi
World Cup 2019: इंग्लैंड को हराने के लिए वेस्टइंडीज को स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा: जेसन होल्डर  Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन (ब्रिटेन)। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि उनकी टीम शुक्रवार को यहां मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व अपने दिमाग के साथ बाहुबल का भी इस्तेमाल कर रही है।

वेस्टइंडीज की टीम पहले ही अपनी क्षमता दिखा चुकी है और पाकिस्तान को पहले ही मैच में सिर्फ 105 रन पर ढेर करके उसे सात विकेट से जीत दर्ज की थी। 

दो बार की विश्व चैंपियन टीम गत चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक समय अच्छी स्थिति में थी लेकिन करीबी मुकाबले में हार गई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

वेस्टइंडीज के पास ओशेन थामस, आंद्रे रसेल, शेल्डन कोटरेल और होल्डर जैसे प्रभावी तेज गेंदबाज हैं। होल्डर का हालांकि मानना है कि उनके गेंदबाजों की बीच के ओवरों में बल्लेबाजों का छकाने की क्षमता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘हम नई गेंद से हमेशा विकेट हासिल करते हैं।’’

होल्डर ने कहा, ‘‘लेकिन इससे पहले हम बीच के ओवरों में विकेट हासिल नहीं कर पा रहे थे। और एकदिवसीय क्रिकेट में पिछले कुछ महीनों के यह चर्चा का विषय था। अब इस टूर्नामेंट में हम बीच के ओवरों में विकेट हासिल कर पा रहे हैं जिससे निश्चित तौर पर अधिकांश टीमों की रीढ़ टूट जाएगी।’’ 
 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल