1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड में टी-20 लीग खेलेंगी भारतीय महिला टीम की ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा, इस टीम से हुआ करार

World Cup 2019: इंग्लैंड में टी-20 लीग खेलेंगी भारतीय महिला टीम की ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा, इस टीम से हुआ करार

 Reported By: IANS
 Published : Jun 29, 2019 02:13 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 02:13 pm IST

21 साल की दीप्ति ने भारत के लिए 30 टी-20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं और 48 वनडे मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं। वनडे मैचों में उन्होंने 41.81 के औसत से रन भी बनाए हैं।

दीप्ति शर्मा- India TV Hindi
दीप्ति शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत की महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली किया सुपर लीग में वेस्टर्न स्टार्म टीम के लिए खेलती नजर आएंगी। इसी टीम ने लीग के लिए भारत की अग्रणी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ भी करार किया है।

दीप्ति ने कहा, "मैं किया सुपर लीग में खेलने की चुनौती को लेकर उत्साहित हूं। हर खिलाड़ी दुनिया की श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहता है और मेरे सामने इस लीग के माध्यम से अपने खेल को निखारने का मौका है।"

21 साल की दीप्ति ने भारत के लिए 30 टी-20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं और 48 वनडे मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं। वनडे मैचों में उन्होंने 41.81 के औसत से रन भी बनाए हैं।

वेस्टर्न स्टार्म टीम के मुख्य कोच ट्रेवर ग्रिफिन ने कहा, "दीप्ति एक क्वालिटी क्रिकेटर हैं और उनके पास शीर्ष स्तर पर खेलने का अपार अनुभव है। वह हमारी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल