1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप की जीत से इंग्लैंड की एशेज टीम को मिलेगी प्रेरणा: सैम कुरेन

विश्व कप की जीत से इंग्लैंड की एशेज टीम को मिलेगी प्रेरणा: सैम कुरेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2019 11:51 am IST,  Updated : Jul 19, 2019 11:51 am IST

सैम कुरेन का मानना है कि इंग्लैंड की विश्व कप में ऐतिहासिक जीत एशेज टीम को प्रेरित करेगी जिसका ध्यान अब इस महत्वपूर्ण टेस्ट श्रृंखला को जीतने पर टिक गया है।

विश्व कप की जीत से...- India TV Hindi
विश्व कप की जीत से इंग्लैंड की एशेज टीम को मिलेगी प्रेरणा: सैम कुरेन Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। सैम कुरेन का मानना है कि इंग्लैंड की विश्व कप में ऐतिहासिक जीत एशेज टीम को प्रेरित करेगी जिसका ध्यान अब इस महत्वपूर्ण टेस्ट श्रृंखला को जीतने पर टिक गया है। रविवार को समाप्त हुए विश्व कप के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला पर किसी का बहुत ध्यान नहीं गया जो एक अगस्त से एजबेस्टन में शुरू होगी।

कुरेन ने कहा कि एशेज क्रिकेट कैलेंडर में अब भी सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन टेस्ट टीम विश्व कप के प्रदर्शन को दोहराने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह कहने वाला अकेला नहीं हूं कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैच था और इसलिए विश्व कप फाइनल अविश्वसनीय था। यह एशेज में भाग लेने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटरों को उत्साह प्रदान करेगा।’’

कुरेन ने कहा, ‘‘इंग्लिश क्रिकेट में एशेज का सबसे अहम चीज है। उम्मीद है कि सितंबर में ओवल में एशेज भी हमारे हाथों में होगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल