
kohali
आप इसे विराट कोहली का प्रताप कहें या फिर प्रकोप, टीम इंडिया अगर आज सेमीफ़ाइनल में नज़र आ रही है तो उसकी वजह सिर्फ और सिर्फ कोहली ही हैं। कोहली ने अब तक 92 की औसत से 184 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ उनकी पारी का क्या ज़िक्र करना क्योंकि क्रिकेट इतिहास में वो दर्ज हो चुकी है। विराट का अब तक सबसे कम स्कोर 23 रहा है जो उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बनाए थे और जो मैच इंडिया हार गई थी। टीम इंडिया जहां विराट के ज़बरदस्त फ़ार्म को लेकर झूम रही है वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें कहा तो जाता है ऑलराउंडर लेकिन प्रदर्शन के मामले में फिसड्डी ही साबित हुए हैं। सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन कोहली और कप्तान पर भार ही डालता आया है।
रोहित शर्मा और शिखर धवन अभी नहीं तो आखिर कब, आगे