1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादी की 10वीं सालगिरह पर साक्षी ने धोनी के लिए लिखा भावुक संदेश, CSK ने दी बधाई

शादी की 10वीं सालगिरह पर साक्षी ने धोनी के लिए लिखा भावुक संदेश, CSK ने दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 10:24 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में साक्षी को आए हुए 10 साल हो गए हैं यानी दोनों अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं।

शादी की 10वीं सालगिरह...- India TV Hindi
शादी की 10वीं सालगिरह पर साक्षी ने धोनी के लिए लिखा भावुक संदेश, CSK ने दी बधाई Image Source : PTI

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में साक्षी को आए हुए 10 साल हो गए हैं यानी दोनों अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं। धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में बड़े ही गुपचुप तरीक से शादी रचाई थी।

शादी के 10 साल पूरे होने पर फैंस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी को सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं। यही नहीं, इस खास मौके पर साक्षी ने एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

साक्षी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "10 साल तक एक साथ चलना एक टीम वर्क की तरह रहा है। एक-दूसरे स्पेस देने से हमें परिपक्व होने में मदद मिली है। एक-दूसरे के प्रति पागल होने के कारण हम करीब आए। एक-दूसरे पर दवाब न डालते हुए निष्पक्ष खेलना हमें मजबूत बनाता है। उतार-चढ़ाव के माध्यम से एक साथ काम करते हुए हमने प्यार के जादू को समझा।"

शादी की 10वीं सालगिरह के खास मौके पर आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अनोखे अंदाज में धोनी और साक्षी को बधाई दी है। सीएसके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शनमें लिखा, "साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए हैं। आइए इस सुपर कपल को सुनहरे भविष्य के लिए बधाईयां देते हैं।" सीएसके ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें धोनी और उनकी पत्नी के कई फोटो को साथ में जोड़ा गया है। 

गौरतलब है कि धोनी फिलहाल रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी ने 10 जुलाई 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि वह 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान पर वापसी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल