1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC फाइनल में इलिंगवर्थ और गॉफ होंगे अंपायर, ब्रॉड निभाएंगे मैच रैफरी की भूमिका

WTC फाइनल में इलिंगवर्थ और गॉफ होंगे अंपायर, ब्रॉड निभाएंगे मैच रैफरी की भूमिका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2021 06:38 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 06:38 pm IST

इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गॉफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। 

WTC फाइनल में इलिंगवर्थ...- India TV Hindi
WTC फाइनल में इलिंगवर्थ और गॉफ होंगे अंपायर, ब्रॉड निभाएंगे मैच रैफरी की भूमिका Image Source : GETTY

दुबई। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गॉफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस ब्रॉड इस प्रतिष्ठित मुकाबले में आईसीसी मैच रैफरी की भूमिका निभाएंगे।

आईसीसी ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एलीट पैनल के सदस्य रिचर्ड कैटलब्रो टीवी अंपायर होंगे जबकि एमिरेट्स आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायर पैनल के एलेक्स वॉर्फ चौथे अंपायर होंगे। आईसीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (अंपायर एवं रैफरी) एड्रियन ग्रिफिथ ने कहा, ‘‘हमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अनुभवी मैच अधिकारियों की टीम की घोषणा करने की खुशी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के बीच यह आसान समय नहीं है लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि इस प्रतिष्ठित मुकाबले में ऐसे अधिकारियों का समूह है जिसने वर्षों से लगातार अच्छा काम किया है। हम उन सभी को शुभकामनाएं देते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल