1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC फाइनल में धमाल मचाने के बाद टेबल टेनिस में हाथ आजमा रहे हैं जैमिसन!

WTC फाइनल में धमाल मचाने के बाद टेबल टेनिस में हाथ आजमा रहे हैं जैमिसन!

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2021 04:13 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 04:13 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जैमिसन की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

WTC final, India vsNew Zealand, Kyle Jamieson, BCCI, cricket news, latest updates, Virat Kohli, Rohi- India TV Hindi
Kyle Jamieson Image Source : TWITTER/KYLE JAMIESON

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन भी बारिश कारण खेल समय से शुरू नहीं हो पाया है। मैदान पर लगातार हो रहे बारिश कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस दौरान सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी बारिश बंद होने और मैदान सूखने के इंतजार में हैं।

ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए किया 26 सदस्यीय महिला टीम का एलान

दरअसल न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जैमिसन की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि खेल के पहले दिन भी बारिश हुई थी जिसके कारण टॉस भी नहीं हो पाया था। इसके बाद दूसरे दिन खेल की शुरूआत हुई। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय टीम खेल के तीसरे दिन 217 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

वहीं इस स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड ने अपने दो विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं।  

यह भी पढ़ें- WTC Final, IND vs NZ : बारिश की भेंट चढ़ सकता है चौथे दिन का खेल, जानें साउथहैंपटन के मौसम का हाल

हालांकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला बारिश से प्रभावित है लेकिन आईसीसी इस मैच को पूरा कराने की पूरी कोशिश में हैं।

आपको बता दें कि इस मैच का नतीजा अगर पांच दिन में नहीं आता है तो इसके लिए एक रिजर्व डे रखा गया है और कोशिश होगी की छठे दिन मैच को पूरा किया जाए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल