1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत Vs अफगानिस्तान: पहले दिन फ्लॉप शो के बाद अफगानिस्तान का ये गेंदबाज बोला हम नर्वस थे

भारत Vs अफगानिस्तान: पहले दिन फ्लॉप शो के बाद अफगानिस्तान का ये गेंदबाज बोला हम नर्वस थे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2018 06:41 am IST,  Updated : Jun 15, 2018 06:41 am IST

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज यामिन अहमदजई ने कहा कि इस स्तर पर खेलने का उनका सपना सच हुआ।

यामिन अहमदजई- India TV Hindi
यामिन अहमदजई

बेंगलूरू: भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज यामिन अहमदजई ने कहा कि इस स्तर पर खेलने का उनका सपना सच हुआ लेकिन सफर की शुरूआत थोड़ी तनावपूर्ण थी। 

अहमदजई ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा,‘‘हमारे देश के लिये यह ख्वाब था जो पूरा हुआ है। मजा आ रहा है लेकिन थोड़ा तनाव था। नंबर एक टीम भारत के खिलाफ खेलने का अनुभव अच्छा है। अभी चार दिन बाकी है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।’’

 
उन्होंने कहा,‘‘क्रिकेटर की जिंदगी में टेस्ट कैप हासिल करना सबसे अहम होता है। मैं भी ऐसा ही सोचता हूं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैदान पर आते हुए काफी उत्साह था लेकिन हम नर्वस भी थे।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘पहले सत्र में हमारे गेंदबाजों खासकर राशिद ने काफी प्रयास किये लेकिन आखिरी सत्र में सटीक गेंदबाजी की और हमने मजबूती से वापसी की।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल