1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यॉर्कशायर की ओर से T20 ब्लास्ट में खेलते नजर आएंगे फर्ग्यूसन

यॉर्कशायर की ओर से T20 ब्लास्ट में खेलते नजर आएंगे फर्ग्यूसन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 04, 2021 03:27 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 03:27 pm IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 2021 के टी20 ब्लास्ट सीजन के लिए काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ करार किया है।

यॉर्कशायर की ओर से T20...- India TV Hindi
यॉर्कशायर की ओर से T20 ब्लास्ट में खेलते नजर आएंगे फर्ग्यूसन Image Source : GETTY

लंदन| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 2021 के टी20 ब्लास्ट सीजन के लिए काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ करार किया है। फर्ग्यूसन हालांकि अभी चोटिल हैं और बीते साल नवम्बर के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। यॉर्कशायर काउंटी क्लब ने अपने बयान में कहा है कि अगर इंटरनेशनल प्रतिस्पर्धा नहीं रही तो वह टी20 ब्लास्ट में खेलेंगे।

दुनिया के सबसे तेज फॉस्ट बॉलर्स में माने जाने वाले  फर्ग्यूसन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को सेवाएं देने के बा यॉर्कशायर से जुड़ेंगे। फर्ग्यूसन इससे पहले टी20 ब्लास्ट के 2018 सीजन में डर्बीशायर के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे।

पोलार्ड के 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के बाद युवराज ने कह दी ये बड़ी बात

फर्ग्यूसन ने कहा है कि वह आगामी टी20 ब्लास्टर के लिए यॉर्कशायर से करार करके खुश हैं। फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट और 37 वनडे तथा 11 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में फग्र्यूसन ने 69 और टी20 में 21 विकेट लिए हैं। आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल