1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजीम रफीक नस्लवाद मामले में यार्कशर के चेयरमैन रोजर हटन ने दिया इस्तीफा

अजीम रफीक नस्लवाद मामले में यार्कशर के चेयरमैन रोजर हटन ने दिया इस्तीफा

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2021 03:13 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 03:13 pm IST

हटन ने अपने फैसले के लिये क्लब के इस मामले में माफी मांगने से इनकार करने और इन दावों को स्वीकार करने की अनिच्छा का हवाला दिया।   

Yorkshire, Roger Hutton, Azim Rafiq - India TV Hindi
Yorkshire Image Source : AP

यॉर्कशर के चेयरमैन रोजर हटन ने पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक के इंग्लिश काउंटी क्लब के खिलाफ नस्लवाद के आरोपों के विवाद पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हटन ने अपने फैसले के लिये क्लब के इस मामले में माफी मांगने से इनकार करने और इन दावों को स्वीकार करने की अनिच्छा का हवाला दिया। 

हटन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज मैं तुरंत प्रभाव से यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं। ’’ हटन 2020 में यॉर्कशर बोर्ड से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें- NZ vs NAM, Live cricket score, T20 World cup : न्यूजीलैंड के सामने नामीबिया की चुनौती 

उन्होंने कहा, ‘‘क्लब का सीनियर प्रबंधन और बोर्ड के कार्यकारी सदस्यों ने माफी मांगने और नस्लवाद की बात स्वीकारने की लगातार अनिच्छा दिखायी है। क्लब में बिताये गये मेरे समय में मैंने अनुभव किया कि इसमें ऐसी संस्कृति है जो बदलाव या चुनौती स्वीकार करने से इनकार करती है। ’’ 

हटन के क्लब से जुड़ने से दो साल पहले रफीक ने हेडिंग्ले में अपना दूसरा करार खत्म किया था। उन्होंने कहा कि वह कभी भी इस खिलाड़ी से नहीं मिले। 

यह भी पढ़ें- IND vs SCO, T20 World Cup Dream-11 : भारत-स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले में ये खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी चमक

गुरूवार को यॉर्कशर को नस्लवाद मामले का निपटारा करने में असफल होने पर सजा के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से निलंबित कर दिया गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल