1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइफस्टाइल के बजाय अपने करियर पर ध्यान दे युवा खिलाड़ी: मियांदाद

लाइफस्टाइल के बजाय अपने करियर पर ध्यान दे युवा खिलाड़ी: मियांदाद

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 11:24 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 11:24 pm IST

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा है कि युवा खिलाड़ियों को आपने आस-पास की लाइफस्टाइल और वातावरण पर ध्यान न देकर अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। 

लाइफस्टाइल के बजाय...- India TV Hindi
लाइफस्टाइल के बजाय अपने करियर पर ध्यान दे युवा खिलाड़ी: मियांदाद Image Source : TWITTER/THEREALPCB

कराची| पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा है कि युवा खिलाड़ियों को आपने आस-पास की लाइफस्टाइल और वातावरण पर ध्यान न देकर अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। मियांदाद ने यूट्यूब वीडियो में कहा, "उभरते हुए खिलाड़ियों को लाइफस्टाइल को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। अगर वो करेंगे तो उनके लिए फिल्में सही जगह है।"

उन्होंने कहा, "हमने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि हम मैदान पर कैसा दिखते हैं। मैच के बाद आप जो चाहें वो करिए। खिलाड़ी बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं और खिलाड़ी जो करते हैं वहीं बच्चे करते हैं। खिलाड़ी को इस बात को लेकर सतर्क रहना चाहिए कि वो किस तरह का उदाहरण पेश कर रहा है।"

मियांदाद ने कहा कि खिलाड़ी का ध्यान अपने खेल को बेहतर करने पर होना चाहिए चाहे वो बल्लेबाज हों या गेंदबाज। मियांदाद ने कहा, "बल्लेबाजों को अपना विकेट नहीं फेंकना चाहिए। मौके बार-बार नहीं मिलते। बल्लेबाजों को मैदान पर अपना समय लेना चाहिए और खेल का लुत्फ लेना चाहिए। यही बात गेंदबाजों पर भी लागू होती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल