1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मियांदाद का रिकार्ड तोड़ने के करीब यूनिस

मियांदाद का रिकार्ड तोड़ने के करीब यूनिस

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2015 11:44 am IST,  Updated : Oct 12, 2015 11:47 am IST

अबु धाबी: यूनिस खान पाकिस्तान के लिये सर्वाधिक टेस्ट रन का जावेद मियांदाद का रिकार्ड तोड़ने के करीब हैं लेकिन उन्होंने खुद को अपने आदर्श और लीजैंड खिलाड़ी के समकक्ष करार देने से इनकार किया

मियांदाद का रिकार्ड...- India TV Hindi
मियांदाद का रिकार्ड तोड़ने के करीब यूनिस

अबु धाबी: यूनिस खान पाकिस्तान के लिये सर्वाधिक टेस्ट रन का जावेद मियांदाद का रिकार्ड तोड़ने के करीब हैं लेकिन उन्होंने खुद को अपने आदर्श और लीजैंड खिलाड़ी के समकक्ष करार देने से इनकार किया । यूनिस को मिंयादाद का 8832 रन का पाकिस्तानी रिकार्ड तोड़ने के लिये सिर्फ 19 रन की जरूरत है । मियांदाद ने 1976 से 1993 के बीच 124 टेस्ट में यह रिकार्ड बनाया था ।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने जा रहे यूनिस ने 101 टेस्ट में 8814 रन बनाये हैं जिसमें 30 शतक शामिल है ।

यूनिस ने कहा , वह रिकार्ड अपने नाम करना बेहतरीन होगा । मैने जब खेलना शुरू किया तब सोचा भी नहीं था कि यहां तक पहुंचूंगा । मियांदाद का रिकार्ड तोड़ना बड़ी उपलब्धि होगी लेकिन मैं कहीं से भी उनके करीब नहीं हूं । वह पाकिस्तान क्रिकेट के लीजैंड हैं ।

उन्होंने कहा , उनके रनों का रिकार्ड तोड़ने के बावजूद मैं उन बुलंदियों को नहीं छू सकता जो उन्होंने छुई हैं । वह लाखों के आदर्श रहे हैं ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल