1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में बिकने के बाद अब यूसुफ पठान की हुई इस टीम में वापसी

आईपीएल में बिकने के बाद अब यूसुफ पठान की हुई इस टीम में वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 03:12 pm IST

यूसुफ पठान को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा था।

यूसुफ पठान. © Getty Images- India TV Hindi
यूसुफ पठान. © Getty Images

अभी यूसुफ पठान को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा ही था कि उनके लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, पठान को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम में वापस बुला लिया है। पठान को पहले उन्हें टीम से बाहर रखा गया था लेकिन आखिरी समय में टीम मैनेजमेंट ने अपना फैसला बदला और पठान को टीम में चुन लिया। खबरों के मुताबिक स्नेहल पारिख ने कहा कि बड़ौदा के सेलेक्टर्स ने पठान को टीम में दोबारा चुन लिया है। लेकिन उनके फिटनेस टेस्ट के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

पठान का फिटनेस शुक्रवार को होगा और अगर वो फिटनेस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में हुई आईपीएल नीलामी में पठान को हैदराबाद की टीम ने खरीदा था। माना जा रहा था कि डोप टेस्ट में फंसने के बाद पठान को कोई भी खरीदार नहीं मिलेगा। लेकिन पठान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और काम चलाऊ स्पिन गेंदबाजी ने टीमों को उन्हें खरीदने पर मजबूर कर दिया। यही नहीं, पठान को उनके बेस प्राइज से भी ज्यादा पैसों में खरीदा गया।

आईपीएल-11 में अब पठान सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा होंगे और वो डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेलेंगे। पठान को हैदराबाद ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। जबकि पठान का बेस प्राइज 75 लाख रुपये था। पठान को खरीदने के लिए दिल्ली और दैहराबाद में होड़ लग गई और दोनों ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान जब बोली 1.5 करोड़ तक पहुंच गई तो दिल्ली की टीम ने हाथ खींच लिए और पठान हैदराबाद में चले गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।