1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अच्छे प्रदर्शन को लेकर प्रेरित हैं युवराज : कर्स्टन

अच्छे प्रदर्शन को लेकर प्रेरित हैं युवराज : कर्स्टन

 Written By: IANS
 Published : Apr 03, 2015 03:20 pm IST,  Updated : Apr 03, 2015 03:20 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने शुक्रवार को कहा कि वह टीम में युवराज सिंह को इसलिए चाहते थे क्योंकि भारतीय टीम का कोच होने के दौरान उन्होंने युवराज पर

अच्छे प्रदर्शन को...- India TV Hindi
अच्छे प्रदर्शन को लेकर प्रेरित हैं युवराज : कर्स्टन

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने शुक्रवार को कहा कि वह टीम में युवराज सिंह को इसलिए चाहते थे क्योंकि भारतीय टीम का कोच होने के दौरान उन्होंने युवराज पर काफी भरोसा किया था। कर्स्टन ने कहा कि युवराज आईपीएल के किसी अन्य संस्करण से अधिक इस साल अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रेरित दिखाई दे रहे हैं।

कर्स्टन ने कहा, "भारतीय टीम में रहते हुए युवराज के साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा है। वह पहले से अधिक फिट हैं और मेरे लिए वह एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं। इसी कारण मैं उन्हें टीम में चाहता था। मैं नहीं समझता कि कोई अन्य खिलाड़ी आज की तारीख में युवराज से अधिक प्रेरित है।"

दक्षिण अफ्रीका के ज्यां पॉल ड्यूमिनी को टीम का कोच नियुक्त किए जाने पर कर्स्टन ने कहा कि ड्यूमिनी में एक अच्छे कप्तान के सभी गुण हैं।

बकौल कर्स्टन, "जेपी एक शानदार इंसान हैं। वह दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम के कप्तान हैं और हम चाहते थे कि वह हमारे लिए भी यह काम करें क्योंकि वह भारतीय खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं। उनके अंदर नेतृत्व की स्वाभाविक क्षमता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल