1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह ने किया खुलासा, किसी भी वेब सीरीज में नहीं करने जा रहे हैं काम

युवराज सिंह ने किया खुलासा, किसी भी वेब सीरीज में नहीं करने जा रहे हैं काम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 04:40 pm IST

भारत के 2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे युवराज सिंह के हाल ही में एक्टिंग करने की ख़बरें चर्चा में थी।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑल राउंड खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने अपने वेब सीरीज में डेब्यू करने की बात को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि वेब सीरीज में उनका छोटा भाई है जबकि उनकी कोई भूमिका नहीं है।

युवराज ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करते हुए दी और लिखा, "हाल ही में वेब सीरीज में काम करने वाली ख़बरों को विराम देते हुए बताना चाहता हूँ कि मेरे किसी भी सीरीज में काम करने की खबरे गलत हैं। उस वेब सीरीज में मेरा छोटा भाई है मैं नहीं हूँ। सभी मीडिया से अनुरोध है कि वे इसमें सुधार करें। धन्यवाद!"

बता दें कि भारत के 2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे युवराज सिंह के हाल ही में एक्टिंग करने की ख़बरें चर्चा में थी। पीटीआई की एक खबर के मुताबिक इस वेबसीरीज को असम का एक प्रोडक्शन हाउस 'ड्रीम हाउस प्रोजक्शन्स' बना रहा है। हलांकि इसमें काम व एक्टिंग करने को लेकर अब युवराज ने अपनी सफाई दे दी है। इस वेब सीरीज प्रोजेक्ट से लेखक विपिन उनियाल भी जुड़े हैं। जिन्होंने अक्षय कुमार की नई आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' की कहानी लिखी है। युवराज की इस वेबसीरीज में बॉलिवुड की कुछ और हस्तियों के जुड़ने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल