1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस के नेट्स सेशन में युवराज सिंह ने खोले गेंदबाजों के धागे, पहली गेंद पर जड़ दिया छक्का!

मुंबई इंडियंस के नेट्स सेशन में युवराज सिंह ने खोले गेंदबाजों के धागे, पहली गेंद पर जड़ दिया छक्का!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 15, 2019 02:37 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 02:37 pm IST

युवराज सिंह ने इसके लिए मुंबई इंडियंस के नेट्स में प्रैक्टिस करना शुरु कर दिया है। दरअसल, कल मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें युवराज सिंह ने पहली बार मुंबई इंडियंस के नेट्स में प्रैक्टिस की। 

Yuvraj Singh first ball at MI’s net practice- India TV Hindi
Yuvraj Singh first ball at MI’s net practice Image Source : TWITTER: @MIPALTAN

भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन इस बार आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर युवराज एक बार फिर टीम इंडिया में एंट्री करना चाहेगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वर्ल्ड कप की टीम लगभग तय है बस एक खिलाड़ी की जगह खाली है। ऐसे में युवराज सिंह अपनी परफॉर्मेंस से उस जगह पर अपना कब्जा कर सकते हैं।

युवराज सिंह ने इसके लिए मुंबई इंडियंस के नेट्स में प्रैक्टिस करना शुरु कर दिया है। दरअसल, कल मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें युवराज सिंह ने पहली बार मुंबई इंडियंस के नेट्स में प्रैक्टिस की। इस प्रैक्टिस के दौरान युवराज सिंह ने पहली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा। 

देखें वीडियो-

बता दें, आईपीएल 2018 में युवराज पंजाब की टीम से खेले थे, लेकिन वहां अच्छा परफॉर्म ना करने के बाद पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइज में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

मुंबई की टीम से जुड़ने के बाद युवराज सिंह ने कहा था कि वह ऐसी टीम का हिस्सा बनना चाहते थे जहां उनका स्वागत हो उन्हें समर्थन मिले। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि जब आकाश अंबानी की बाते वह सुन रहे थे तो उन्हें ऐसा ही महसूस हुआ था। युवराज सिंह 10 साल तक मुंबई में रहे हैं, लेकिन उन्हें अब जाकर मुंबई की टीम से खेलने का मौका मिला है। युवराज इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

वहीं युवराज सिंह ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा था कि रोहित शर्मा एक शानदार कप्तान है, वो मुश्किल परिस्थितियों में भी शांत रहना जानते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल