1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट और अनुष्का को इस नाम से पुकारा जाएगा, युवी ने किया नया नामकरण

विराट और अनुष्का को इस नाम से पुकारा जाएगा, युवी ने किया नया नामकरण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 29, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 03:17 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें पूरे महीने सुर्खियों में छाई रही। इस सेलिब्रिटी कपल ने 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया।

युवराज सिंह, विराट...- India TV Hindi
युवराज सिंह, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें पूरे महीने सुर्खियों में छाई रही। इस सेलिब्रिटी कपल ने 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की। 

दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अनुष्का और विराट के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। युवी ने तस्वीर के साथ लिखा, “दुआ है कि आप दोनों की ये पार्टनरशिप सारी उम्र बनी रहे। चीकू और रोजी भाभी।''

युवराज ने विराट को‘चीकू’और अनुष्का को‘रोज़ी’निकनेम दिया है। गौरतलब है कि अनुष्का की फिल्म‘बॉम्बे वेलवेट’में अनुष्का का नाम रोजी था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल