नयी दिल्ली: क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने जिगरी दोस्त हरभजन सिंह से सबक सीखते हुए खुद भी शायद शादी का मन बना लिया है। हाल ही में युवी ने ट्वीट कर संकेत दिया है कि वह भी ख़ानाआबादी करने की सोच रहे हैं वो भी दिवाली के आसपास ही।
30 अक्तूबर को हरभजन ने अपनी दोस्त गीता बसरा से शादी की है और इस शादी में अन्य क्रिकेटर्स के अलावा युवराज ने ज़ोर-ओ-शोर से हिस्सा लिया था। शादी का जश्न अभी थमा भी नहीं है कि युवी ने ट्वीट करके सोशल मीडिया पर अटकलों का बाज़ार गर्म कर दिया।

भज्जी ने भी ट्वीट करके अपने जिगरी दोस्त को शादी की सलाह दे डाली।

ट्वीट्स से तो लगता है कि युवराज अब बहुत जल्द कुंआरेपन की ज़िंदगी को बाय बाय करने वाले हैं। युवी का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से जु़ता रहा है। हइन दिनों हैज़ल कीच के साथ रोमांस की ख़बरें ज़ोरों पर हैं।