1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस को किया ट्रोल, दिया ये करार जवाब

युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस को किया ट्रोल, दिया ये करार जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 10:31 pm IST

चहल ऑन फील्ड अपनी गेंदबाजी तो वहीं ऑफ फील्ड अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी काफी फेमस है। इसी बीच उन्होंने मुंबई इंडियंस को ट्विटर पर ट्रोल किया है।

Yuzvendra Chahal- India TV Hindi
Yuzvendra Chahal Image Source : @YUZI_CHAHAL TWITTER

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इन दिनों लॉकडाउन के कारण घर में काफी मस्ती मजाक करते देखे जा रहे हैं। चहल ऑन फील्ड अपनी गेंदबाजी तो वहीं ऑफ फील्ड अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी काफी फेमस है। इसी बीच उन्होंने मुंबई इंडियंस को ट्विटर पर ट्रोल किया है।

दरअसल, मंबई इंडियंस ने चहल की फोटो शेयर की जिसमें वो मुंबई की जर्सी में नजर आ रहे हैं। ऐसे में साथ में उनके जसप्रीत बुमराह की भी फोटो लगाई गई। और कैप्शन लिखा गया कि क्या आप तैयार हैं? चहल को बुमराह की गेंद खेलते हुए? इनमें से कौन जीतेगा?

जिसके बाद चहल से रहा नहीं गया और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, “बुमराह की गेंद खेलने से पहले मुंबई को पहले आरसीबी के सभी बल्लेबाजों को आउट करना होगा। तब जाकर चहल की बल्लेबाजी आएगी। और जब ऐसा होगा तब हम उस वक्त बात करेंगे।”

गौरतलब है कि विराट ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी टीम बैंगलोर एक खिताब जीतने की तो हकदार है ही। केविन पीटरसन के साथ लाइव के दौरान विराट ने ये बात कही थी

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के आगामी सीजन को 14 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। मगर मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि उसके बाद भी आईपीएल खेला जाएगा। हलांकि बीसीसीआई क्या फैसला लेता है इस पर सभी फैंस की निगाहें बनी रहेंगी।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल