1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने साफ किया, जहीर भी द्रविड़ की तरह ही ‘कंसल्टेंट’ की भूमिका में होंगे

BCCI ने साफ किया, जहीर भी द्रविड़ की तरह ही ‘कंसल्टेंट’ की भूमिका में होंगे

 Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Jul 13, 2017 09:34 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 09:34 pm IST

BCCI ने गुरुवार को साफ किया कि जहीर खान की भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर गेंदबाजी सलाहकार नियुक्ति भी बल्लेबाजी सलाहकार राहुल द्रविड़ की तरह दौरा विशेष होगी।

Zaheer Khan | AP- India TV Hindi
Zaheer Khan | AP

नई दिल्ली: BCCI ने गुरुवार को साफ किया कि जहीर खान की भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर गेंदबाजी सलाहकार नियुक्ति भी बल्लेबाजी सलाहकार राहुल द्रविड़ की तरह दौरा विशेष होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा कि जहीर और द्रविड़ दोनों की नियुक्ति नए मुख्य कोच रवि शास्त्री से सलाह के बाद की गई। सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने 9 जुलाई को मुख्य कोच के पद के लिए 5 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था।

BCCI ने CAC को यह काम बिना कोई पैसा लिए करने के लिए धन्यवाद कहा। BCCI ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘BCCI क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करती है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की चयन प्रक्रिया के लिये सहर्ष सहमति दी। समिति के तीनों सदस्यों ने पूरी पारदर्शतिा और प्रतिबद्धता के साथ यह काम पूरा किया। रवि शास्त्री की सिफारिश उनके प्रेजेंटेशन के आधार पर की गई। उनके चयन पर फैसला करने के बाद CAC ने उनसे सलाह करने के बाद विदेशी दौरों के आधार पर और टीम की जरूरतों के हिसाब से बल्लेबाजी और गेंदबाजी सलाहकार रखने का फैसला किया।’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘BCCI सीएसी की सेवाओं के लिये शुक्रिया करना चाहता है।’ सोमवार को नए कोच की घोषणा के वक्त BCCI ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि जहीर टीम के पूर्णकालिक गेंदबाजी कोच होंगे। हालांकि विनोद शर्मा के नेतृत्व वाली प्रशासकीय समिति (COA) ने राहुल द्रविड़ और जहीर खान की नियुक्ति पर नाखुशी जाहिर की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।