रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में लिया पांच विकेट हॉल, मध्य प्रदेश की टीम 196 रन पर हुई ऑलआउट
Cricket | October 11, 2026 22:25 ISTरणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश की पूरी टीम 196 रनों पर ही सिमट गई।