India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफ्रीकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए 49 रन
अफ्रीकी टीम के लिए रियान रिकेल्टन और एडन माक्ररम की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी थी। इन दोनों ने 82 रनों की साझेदारी करके टीम को सधी हुई शुरुआत दी। माक्ररम 38 रन बनाकर जरूर आउट हो गए। इसके बाद रिकेल्टन ने ट्रिस्टन स्टबस के साथ मिलकर रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने मैदान पर कई अच्छे स्ट्रोक लगाए। रिकेल्टन 35 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में स्टब्स ने 112 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने 92 गेंदों में कुल 41 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। बाद में सेनुरन मुथुसामी ने 25 रनों का योगदान दिया। टोनी डी जोर्जी के बल्ले से 28 रन निकले। अभी क्रीज पर सेनुरन और काइल वेरेने मौजूद हैं।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ कमाल
साउथ अफ्रीकी टीम के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 35 या उससे ज्यादा रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम की पारी में टॉप-4 बल्लेबाजों ने 35 या उससे अधिक रन बनाए, लेकिन उनमें से कोई भी 50 तक नहीं पहुंच सका। इससे पहले ऐसा नहीं देखा गया था।
कुलदीप यादव ने हासिल किए तीन विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट झटका है। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज जल्दी से जल्दी अफ्रीका के बचे हुए चार विकेट झटकना चाहेंगे। ताकी अफ्रीकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।
यह भी पढ़ें:
साहिबजादा फरहान ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले पाकिस्तानी
ट्रेविस हेड ने तोड़ा 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में T20 वाली बैटिंग से मचाया तहलका