1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नितीश राणा को टीम में वापसी के साथ मिल गई कप्तानी, हर्षित राणा को लेकर लिया गया ये फैसला

नितीश राणा को टीम में वापसी के साथ मिल गई कप्तानी, हर्षित राणा को लेकर लिया गया ये फैसला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 23, 2025 10:13 am IST,  Updated : Nov 23, 2025 10:13 am IST

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ बड़े फैसले भी लिए हैं। आगामी टूर्नामेंट में दिल्ली टीम की कप्तानी की जिम्मा नितीश राणा को सौंपी गई है।

Nitish Rana- India TV Hindi
नितीश राणा Image Source : PTI

सयैद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत इस बार 26 नवंबर से होगी तो वहीं फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। इसको लेकर दिल्ली क्रिकेट संघ ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी नितीश राणा को सौंपी गई है। राणा पिछले सीजन उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल रहे थे, लेकिन इस घरेलू सीजन की शुरुआत होने से पहले उन्होंने फिर से दिल्ली से खेलने का फैसला लिया था। राणा को दिल्ली की रणजी ट्रॉफी स्क्वाड में तो जगह नहीं मिली लेकिन उन्हें घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया गया है।

दिग्वेश राठी को नहीं मिली जगह

दिल्ली की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें नितीश राणा को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को नहीं चुना गया है, जिसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया गया कि वह चोटिल हैं या नहीं। वहीं दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर स्क्वाड का ऐलान करने के साथ बताया कि उनकी उपलब्धता को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। इस लिस्ट में ईशांत शर्मा और नवदीप सैनी का भी नाम शामिल है। दिल्ली की टीम को आगामी सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप-डी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और त्रिपुरा की टीम भी शामिल है। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 26 नवंबर को झारखंड की टीम के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी।

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के लिए दिल्ली टीम का स्क्वाड

नीतीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, आयुष बडोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक,  आर्यन राणा, वैभव कंडपाल।

रणजी ट्रॉफी में इस सीजन अब तक रहा बेहद खराब प्रदर्शन

दिल्ली की टीम के लिए अभी तक ये घरेलू सीजन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है, जिसमें आयुष बडोनी और यश ढुल दोनों की अगुआई वाली दिल्ली की टीम अब तक रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। एलीट ग्रुप-डी में दिल्ली की टीम 5 मैच में 8 अंक के साथ छठे स्थान पर है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2017-18 की चैंपियन दिल्ली की टीम को नितीश राणा की अगुवाई वाली टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन बने कप्तान, अहम टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

मोहम्मद शमी और आकाश दीप को स्क्वाड में मिला मौका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल