1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को..., मैच के बीच कुलदीप यादव पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत; देखें VIDEO

मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को..., मैच के बीच कुलदीप यादव पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 23, 2025 01:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 01:35 pm IST

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर कुलदीप यादव पर उस समय काफी भड़के हुए नजर आए जब वह गेंद फेंकने में देरी कर रहे थे।

Rishabh Pant And Kuldeep Yadav- India TV Hindi
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव Image Source : PTI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दूसरे दिन लंच के समय तक अफ्रीकी टीम ने अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली थी। भारतीय टीम के गेंदबाज अब तक इस मैच में विकेट लेने के लिए काफी कड़ी मशक्कत करते हुए नजर आए हैं। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने पर 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन बना लिए थे। वहीं दूसरे दिन के खेल में इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे ऋषभ पंत काफी गुस्से में भी नजर आए जिसमें उनका गुस्सा कुलदीप यादव पर देखने को मिला।

स्लो ओवर रेट के चलते नाराज थे पंत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान ऋषभ पंत को स्लो ओवर रेट के चलते मैदानी अंपायर से 2 बार वॉर्निंग मिल चुकी है, जिसमें तीसरी बार गलती होने पर टीम इंडिया पर 5 रनों का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसी से बचने के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को डांट भी लगाई। दूसरे दिन के खेल में जब कुलदीप यादव गेंदबाजी करने के लिए आए तो उन्होंने अपना ओवर शुरू करने से पहले थोड़ा समय लिया, इसी बीच ऋषभ पंत विकेट के पीछे से उन्हें डांट लगाते हुए नजर आए जिसमें उन्होंने कहा कि यार 30 सेकंड का टाइमर है, घर पर खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी यार कुलदीप, दो बार वॉर्निंग मिल चुकी है। पूरा एक ओवर थोड़ी ना चाहिए, मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को। बता दें कि टेस्ट में भी अब एक ओवर खत्म होने के बाद अगला ओवर को 30 सेकेंड के अंदर शुरू करना होता है।

मुथुसामी के शतक से मजबूत स्थिति में पहुंचा अफ्रीका

गुवाहाटी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल जब खत्म हुआ था तो साउथ अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए थे, जिसके बाद दूसरे दिन के खेल में सेनुरन मुथुसामी का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने एक छोर को पकड़कर रखा हुआ है और दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली शतकीय पारी भी खेलने में कामयाब रहे, जिससे साउथ अफ्रीका की टीम अब इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: ऋषभ पंत को अंपायर ने दी वॉर्निंग, अब टीम इंडिया पर लग सकता है भारी जुर्माना

'बेवकूफी भरी हरकतें करके टेस्ट मैच'- पूर्व कप्तान ने पर्थ टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड टीम को जमकर लताड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल