1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: ऋषभ पंत को अंपायर ने दी वॉर्निंग, अब टीम इंडिया पर लग सकता है भारी जुर्माना

IND vs SA: ऋषभ पंत को अंपायर ने दी वॉर्निंग, अब टीम इंडिया पर लग सकता है भारी जुर्माना

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 23, 2025 10:20 am IST,  Updated : Nov 23, 2025 10:20 am IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। गर्दन में खिंचाव की वजह से रेगुलर कप्तान शुभमन गिल इस मैच से बाहर हैं।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में फिलहाल दूसरे दिन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका की टीम ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत इस मुकाबले में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं।

ऋषभ पंत को इस वजह से मिली वॉर्निंग

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत को अंपायर ने दो बार वॉर्निंग दी है। ये वॉर्निंग उन्हें ओवर के बीच ज्यादा समय खर्च करने के लिए मिली है। अगर पंत एक और बार ऐसी गलती हैं तो उनकी इस गलती की सजा पूरे टीम को मिलेगी और साउथ अफ्रीका को इससे काफी फायदा हो सकता है। अगर पंत अगली बार गलती करते हैं तो भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया जा सकता है। 

टीम इंडिया पर लग सकता है 5 रन का जुर्माना

ऋषभ पंत को दूसरी वॉर्निंग अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने 88वें ओवर के शुरू होने से पहले दी थी। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के ओवर के बीच पंत ने फील्डिंग सेट करने के लिए जरूरत से ज्यादा समय ले लिया था, जिस वजह से उन्हें इस पारी में दूसरी बार यह वॉर्निंग दी गई है। पंत को पहली बार वॉर्निंग 45वें ओवर में मिली थी। अगर पंत फिर से टाइम वेस्ट करते हुए पाए जाते हैं तो भारतीय टीम पर 5 रन का जुर्माना लग सकता है। इस 5 रन के जुर्माने का फायदा साउथ अफ्रीका को होगा क्योंकि मेहमान टीम के खाते में यह रन जुड़ेंगे।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस मैच में साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और टेम्बा बावुमा सभी को अच्छी शुरुआत मिली। सभी बल्लेबाजों ने 30 रन का आंकड़ा पार किया, मगर कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ पाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से फिलहाल सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब साउथ अफ्रीका पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बना पाती है ये देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी और आकाश दीप को स्क्वाड में मिला मौका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

भारतीय टीम के लिए बड़ी टेंशन, ODI सीरीज से बाहर हो सकते हैं गिल; इन 2 प्लेयर्स में कप्तानी के लिए टक्कर

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल