भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
Cricket | October 30, 2025 22:42 ISTमुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया, जिसे टीम इंडिया 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। अब फाइनल मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका की महिला टीम से होगी।