IND-W vs AUS-W Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियन कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 48.5 ओवर में 338 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फोएब लिचफील्ड ने शानदार शतक लगाया, वह 119 रन बनाकर आउट हुई। जवाब में भारत ने इस टारगेट को 48.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया।