भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के पहले मैच में बल्ला नहीं चला था। रोहित ने पहले मैच की असफलता को भुलाकर अब दूसरे ODI मैच में धमाका कर दिया है। हिटमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया। इसके कुछ देर बाद 23 रन और जोड़ते ही रोहित ने ODI क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।
दरअसल, रोहित शर्मा ने 73 रन अपने खाते में जोड़ते ही ODI क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा कर दिया। रोहित ODI क्रिकेट के इतिहास में 12 हजार रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने 50 ओवर फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल की थी।
OD क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 18426
- विराट कोहली (भारत) - 15080
- कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 14234
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 13704
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 13430
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 12650
- रोहित शर्मा (भारत) - 12000
रोहित शर्मा ODI क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 282 ODI पारियों में यह ऐतिहासिक मुकाम छुआ है। इस तरह उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। सचिन ने 300 पारियों में 12 हजार रन ODI में जड़े थे। इस मामले में नंबर-1 पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 242 पारियों में 12 हजार ODI रन बनाए थे।
सबसे कम पारियों में 12000 ODI रन
- विराट कोहली - 242
- रोहित शर्मा - 282
- सचिन तेंदुलकर - 300
- रिकी पोंटिंग - 314
- कुमार संगकारा - 336
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैम्पबेल, शे होप और आमिर जंगू ने शानदार शतक जड़े। वेस्टइंडीज के पहाड़ स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय सलामी जोड़ी ने धमाकेदार आगाज किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 16 ओवर में 152 रन जड़ दिए। इस दौरान रोहित ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके कुछ देर बाद ही कप्तान गिल ने भी अर्धशतक ठोक दिया।
वेस्टइंडीज ने तोड़ा 43 साल पुराना कीर्तिमान, वनडे क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास
जॉन कैंपबेल ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ ठोका सबसे तेज शतक, तोड़ा 27 साल पुराना कीर्तिमान