Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेमीफाइनल में कप्तान हरमनप्रीत कौर से हुई बड़ी गलती, छोड़ा आसान सा कैच, देखें VIDEO

सेमीफाइनल में कप्तान हरमनप्रीत कौर से हुई बड़ी गलती, छोड़ा आसान सा कैच, देखें VIDEO

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बैटिंग कर रही है।

Written By: Hitesh Jha
Published : Oct 30, 2025 03:51 pm IST, Updated : Oct 30, 2025 03:51 pm IST
Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : AP हरमनप्रीत कौर

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एलिसा हीली को जल्दी आउट करने का मौका था, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की एक गलती की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और हीली को जीवनदान मिला।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ा आसान सा कैच

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी का तीसरा ओवर भारत की तरफ से रेणुका सिंह ठाकुर फेंक रही थी। ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने मिड ऑफ के ऊपर से एक शॉट खेला। इस शॉट को खेलने के दौरान हीली का बल्ला मुड़ गया और गेंद हवा में चली गई। इस दौरान 30 यार्ड सर्कल में मिड ऑफ पर मौजूद हरमनप्रीत कौर के पास एक आसान सा कैच पकड़ने का मौका था। लेकिन उनसे ये कैच छूट गया। जब हीली का ये कैच छूटा तब वह 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही थी।

इस वर्ल्ड कप 17 कैच छोड़ चुकी हैं भारतीय महिला टीम

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल अब तक 17 कैच छोड़ चुकी है। भारतीय टीम इस सीजन कैच छोड़ने के मामले में आठ टीमों के बीच सातवें नंबर पर है। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम का कैच पकड़ने की क्षमता 65.3% है। अब इस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के फील्डर्स कैसा प्रदर्शन करते हैं वो देखने लायक बात होगी।

5 रन बनाकर आउट हुई एलिसा हीली

एलिसा हीली की बात करें तो वह इस मैच में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सकी और 15 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें क्रांति गौड़ ने इस मैच में बोल्ड किया। आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में क्रांति ने पांच पारियों में चौथी बार हीली को आउट किया है। क्रांति गौड़ के खिलाफ एलिसा हीली ने 63 गेंदों में 74 रन बनाए हैं और उनका औसत 18.5 का रहा है।

IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट

यह भी पढ़ें

'6 बॉल डालकर दिखाओ', ऋषभ पंत ने गेंदबाज को दे डाली ऐसी सलाह; VIDEO तुरंत हुआ वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में किया बड़ा बदलाव, कुल 157 खिलाड़ियों को शामिल किया

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement