ऋषभ पंत हमेशा से ही चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह विकेट के पीछे से कुछ ऐसा कहते हैं, जो वायरल हो जाता है। बस यही अदा उन्हें दूसरों से अलग करती है। इस समय वह भारतीय-ए टीम की साउथ अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ कप्तानी कर रहे हैं। पंत ने चोट से उबर कर वापसी की है। वह इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका नहीं मिला था। साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ उन्होंने कप्तान रहते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
ऋषभ पंत ने कही ऐसी बात
ऋषभ पंत ने गेंदबाज कहा कि अरे भाई, यही है यही है। 6 बॉल डाल के दिखाओ, मजा आएगा। शायद वह गेंदबाज को कहने की कोशिश कर रहे थे कि जो गेंद को एक ही टप्पे पर फेंकने की कोशिश करो। इससे पहले उन्होंने तनुष कोटियन से कहा कि उधर ज्यादा फील्डर नहीं हैं ऑफ-साइड में गेंद डालते रहो। कोई बात नहीं। थोड़ी देर डंडे पर डॉलो। तंग मत हो, बिल्कुल रिलैक्स होकर डालो। पंत के इतना कहते ही वीडियो वायरल हो गया।
पंत टेस्ट क्रिकेट में बना चुके 3000 से ज्यादा रन
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे थे। अब उन्होंने फिटनेस पा ली है और क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। अगर वह साउथ अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 47 टेस्ट मैचों में अभी तक 3427 रन बनाए हैं।
रुबिन हरमन क्रीज पर ने लगाया अर्धशतक
साउथ अफ्रीका-ए टीम ने अभी तक चार विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रुबिन हरमन और रिवाल्डो और मूनसामी मौजूद हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के लिए जोर्डन हरमन ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए हैं। उनके अलावा जुबैर हमजा ने 66 रनों की पारी खेली है। भारतीय टीम के लिए तनुष कोटियन ने अभी सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए हैं। अंशुल कम्बोज और गुरनूर बरार के खाते में एक-एक विकेट गया है।