1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 75th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खिलाड़ियों ने दी बधाई, शमी ने लहराया तिरंगा, वॉर्नर ने दिया खास संदेश

75th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खिलाड़ियों ने दी बधाई, शमी ने लहराया तिरंगा, वॉर्नर ने दिया खास संदेश

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Aug 15, 2022 10:22 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 10:37 am IST

75th Independence Day: देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर खिलाड़ियों ने दी बधाई।

Happy Independence Day, 75th independence, azadi ka amrit mahotsav- India TV Hindi
Happy Independence Day Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • भारत की आजादी के आज 75 वर्ष पूरे
  • देशभर में मन रहा आजादी का अमृत महोत्सव
  • भारतीय खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

75th Independence Day: भारत को आज आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश को 1947 में आज के ही दिन अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। पूरे देशभर में आजादी के इस 75वें साल को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी से अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील के बाद देश के कोने-कोने में लोग अपने घरों और इलाकों में तिरंगे को फहरा रहे हैं। इसमें देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मैरीकॉम, बजरंग पुनिया, सुरेश रैना, जसप्रीत बुमराह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तो वहीं मोहम्मद शमी ने अपने घर पर तिरंगा फहराया।

पढ़े किसने क्या कहा

हार्दिक पांड्या ने कहा, मेरे सभी भारतीय साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।“

मोहम्मद शमी ने घर की छत पर तिरंगा लहराते हुए का वीडियो शेयर किया और लिखा, “आज का दिन इस महान राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करने का दिन है। स्वतंत्रता की यह भावना हम सभी को जीवन में सफलता और गौरव की ओर ले जाए। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “हमारे राष्ट्र की महिमा सदा अमर रहे! स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को प्रेम, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिन्द!”

जसप्रीत बुमराह ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।“

शिखर धवन ने वीडियो शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अपने भारतीय फैंस को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “भारत में हमारे सभी परिवार और दोस्तों को हम स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।”

दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,“यह साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। आइए हम अपने राष्ट्र को समृद्धि और गौरव के पथ पर ले जाने का वादा करें। सभी को #स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं"।

स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने लिखा, “सभी देश को #स्वतंत्रतादिवस की हॉर्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद भारत! #हरघर तिरंगा"।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल