1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 83 Special: भारत की ऐतिहासिक 1983 WC जीत में इन महानायकों का था बड़ा योगदान- रोजर बिन्नी

83 Special: भारत की ऐतिहासिक 1983 WC जीत में इन महानायकों का था बड़ा योगदान- रोजर बिन्नी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2021 11:32 am IST,  Updated : Dec 24, 2021 11:32 am IST

1983 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रोजर बिन्नी रहे थे। इस तेज गेंदबाज ने उस टूर्नामेंट में 18 विकेट्स चटकाए थे।

Ravi Shastri (L), Roger Binny (M) and Virat Kohli (R).- India TV Hindi
Ravi Shastri (L), Roger Binny (M) and Virat Kohli (R). Image Source : GETTY

25 जून 1983... एक ऐसा दिन जिसे भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। ऐसा दिन जब पूरा भारत एक साथ खुशी से झूम उठा था। 25 जून 1983 को भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइंडीज की बेहद मजबूत माने जाने वाली टीम को धूल चटाई थी। यह एक ऐसा दिन था जो अभी भी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल में जगह बनाए हुए है।

80 के दशक के दौरान वेस्ट इंडीज की टीम दुनिया की सबसे शक्तिशाली टीम थी। टीम साल 1975 और 1979 में हुए वर्ल्ड कप को अपने नाम कर चुकी थी। टीम की बल्लेबाजी दुनिया में सबसे बेहतरीन थी तो साथ ही दुनिया का कोई भी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के घातक गेंदबाजों का सामना नहीं करना चाहते थे। ऐसे में भारतीय टीम ने वो करिश्मा करके दिखाया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। इस खिताब को अपने नाम करने के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना जी जान लगा दिया था। इसमें भी सबसे प्रमुख योगदान मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल, बलविंदर संधू, कपिल देव, सुनील गावस्कर और रोजर बिन्नी जैसे खिलाड़ियों का था।

फाइनल मुकाबले में क्लाइव लॉयड की शक्तिशाली वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने 54.4 ओवर में दस विकेट खोकर महज 183 रन बना सकी थी। टीम के लिए श्रीकांत ने सबसे ज्यादा 34 रनों का योगदान दिया था। ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज इस लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने जो करिश्मा कर दिखाया उसकी किसी को भी कोई उम्मीद नहीं थी। मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने कैरिबियन टीम को महज 140 रनों पर ऑलऑउट कर इतिहास रच दिया। भारत ने इस मुकाबले को 43 रनों से अपने नाम कर वर्ल्ड कप  को अपनी झोली में कर लिया। मैच में माहिंदर अमरनाथ ने 12 रन देकर 3 और मदन लाल ने 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। मोहिंदर अमरनाथ को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

1983 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रोजर बिन्नी रहे थे। इस तेज गेंदबाज ने उस टूर्नामेंट में 18 विकेट्स चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लिए थे और खिताबी मुकाबले में उन्होंने वेस्ट इंडीज के कप्तान क्लाइल लॉयड का विकेट चटकाया था।

बल्ले के साथ भी उन्होंने करिश्मा किया था। बिन्नी ने 6 पारियों में 73 रन बनाए थे। रोजर बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट खेले थे और 830 रन बनाए थे। साथ ही उन्होंने 47 विकेट चटकाए थे। 72 वनडे मैचों में उन्होंने 629 रन बनाए थे और 77 विकेट लिए थे।

तारिख: Jun 25 1983, Prudential World Cup Final

भारत बनाम वेस्ट इंडीज

नतीजा: भारत 43 रनों से जीता

संक्षिप्त स्कोर
भारत 183 all out (श्रीकांत 38, संदीप पाटिल 27, मोहिंदर अमरनाथ 26, एंडी रॉबर्ट्स 3/32, मैलकम मार्शल 2/24); वेस्ट इंडीज 140 all out (विव रिचर्डस 33, जेफ डूजोन 25, मोहिंदर अमरनाथ 3/12, मदन लाल 3/31)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल