1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस प्लेयर ने फर्स्ट क्लास में बनाए दस हजार से ज्यादा रन, क्रिकेट से ज्यादा कमेंट्री के चर्चे

इस प्लेयर ने फर्स्ट क्लास में बनाए दस हजार से ज्यादा रन, क्रिकेट से ज्यादा कमेंट्री के चर्चे

 Published : Sep 19, 2023 02:11 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 02:16 pm IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह इंटरनेशनल लेवल पर तो उतना नहीं चमक पाए, लेकिन उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दस हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।

Aakash Chopra - India TV Hindi
Aakash Chopra Image Source : AAKASH CHOPRA TWITTER

भारतीय टीम हमेशा से ही अपनी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। भारत ने दुनिया को एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिए हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे एक खिलाड़ी के बारे में, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में तो नहीं चमक सका, लेकिन इस प्लेयर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दस हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और आज ये खिलाड़ी कमेंट्री का जाना पहचाना नाम है। हम बात कर रहे हैं आकाश चोपड़ा की। आकाश चोपड़ा आज (19 सितंबर 2023) अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज माना जाता था। उनके पास लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का शानदार कौशल था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम एक तिहरा शतक भी दर्ज है।

कमेंट्री में हैं जाना पहचाना नाम 

भले ही आकाश चोपड़ा भारत के लिए लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल सके हों, लेकिन वह एक फेमस क्रिकेट कमेंटेटर हैं। वह एनालिटिकल वीडियो बनाते हैं। कई टीवी प्रोग्राम में उन्हें होस्ट की भूमिका भी निभाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने भारत के लिए 12 अक्टूबर 2003 को डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें 23 की औसत से 437 रन बनाए। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए और टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन रहा। लेकिन खराब फॉर्म की वजह से वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए दस हजार से ज्यादा रन 

आकाश चोपड़ा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 162 मैचों में 10839 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक शामिल हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 301 रन रहा है। उनकी तकनीक हमेशा से ही अच्छी रही। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने दिल्ली की टीम को कई मैच जिताए। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं। 

IPL में इस टीम से खेला क्रिकेट 

आकाश चोपड़ा ने भारत के लिए 1997 में अंडर-19 टेस्ट और अंडर-19 वनडे में चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर के साथ डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से क्रिकेट खेला था। IPL 2008 में उन्होंने 42 रन और आईपीएल 2009 में 11 रन बनाए थे। उन्होंने किताबें भी लिखी हैं। बियॉन्ड द ब्लूज: ए क्रिकेट सीजन लाइक नो अदर और आउट ऑफ द ब्लू उनकी फेमस किताबें हैं। 

यह भी पढ़ें: 

भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को जगह न मिलने पर भड़क उठे फैंस, बोले- क्या गलती कर दी जो हो गया बाहर

स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक मैच के लिए हुए सस्पेंड, सामने आई ये बड़ी वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल