1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: अभिषेक शर्मा शर्मनाक लिस्ट में हुए शामिल, आशीष नेहरा के बाद बने सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा शर्मनाक लिस्ट में हुए शामिल, आशीष नेहरा के बाद बने सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 15, 2026 08:27 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 08:27 pm IST

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह इस मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में टॉस के समय 2 बड़े बदलाव का ऐलान किया था, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिट होने के बाद वापसी कर रहे थे। ऐसे में उनसे इस मुकाबले में सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला, जिसमें अभिषेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और वह एक शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बन गए।

अभिषेक बने आशीष नेहरा के बाद इस मामले में दूसरे भारतीय खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभिषेक शर्मा से पहले आशीष नेहरा ही अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपने पहले दो मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। वहीं इसके बाद अब इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम जुड़ गया है, जिसमें वह यूएसए के खिलाफ इससे पहले मैच में जहां बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे, तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी अभिषेक चार गेंद खेलने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के तौर पर अभिषेक इस लिस्ट का हिस्सा बनने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आशीष नेहरा के अलावा इस लिस्ट में बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी इमरुल कायस का नाम शामिल था, जिसमें अब अभिषेक शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में पहले 2 मैचों में डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स टीम)

आशीष नेहरा (भारत)

इमरुल कायस (बांग्लादेश)

अभिषेक शर्मा (भारत)

फॉर्म को लेकर उठ रहे सवाल

टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हैं, लेकिन पिछली कुछ पारियों में उनके फॉर्म को देखा जाए तो उसके बाद से कुछ सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अभिषेक के लिए अब आगे आने वाले मैचों में प्रदर्शन करने का दबाव रहने वाला है। अब उनको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

IND A vs PAK A: टीम इंडिया से हारकर पाकिस्तान को हुआ नुकसान, ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है गुमनाम टीम

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ, Handshake के लिए हाथ मलते रह गए पाकिस्तानी कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल