1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 06, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 11:30 am IST

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा किया है, जिसमें उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी ये कमाल करने में कामयाब नहीं हो सका था।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए साल 2025 अब तक बल्ले से काफी शानदार रहा है, जिसमें इंटरनेशनल और घरेलू दोनों ही जगह मैदान पर उनके बल्ले का कमाल देखने को मिल रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले अभिषेक शर्मा अभी घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं, जिसमें 6 दिसंबर को सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में जहां उनके बल्ले से 62 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। वहीं अभिषेक ने इस दौरान एक ऐसा कारनामा भी किया जो उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में करने में कामयाब नहीं हो सका था।

अभिषेक इस मामले में बन गए पहले भारतीय खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट में इस समय अभिषेक शर्मा की चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। वहीं उन्होंने मैदान पर अपने खेल से सभी का दिल भी जीता है। सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ अपनी 62 रनों की पारी में अभिषेक ने कुल तीन छक्के लगाए जिसके दम पर वह साल 2025 में टी20 फॉर्मेट में अपने 100 छक्के भी पूरे करने में कामयाब रहे। इसी के साथ अभिषेक शर्मा अब पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जो टी20 फॉर्मेट में एक साल में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने में कामयाब हो सके हैं। इससे पहले एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम पर ही था, जिसमें उन्होंने साल 2024 में टी20 फॉर्मेट में कुल 87 छक्के लगाए थे।

एक साल में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा - 101* छक्के (साल 2025)
  • अभिषेक शर्मा - 87 छक्के (साल 2024)
  • सूर्यकुमार यादव - 85 छक्के (साल 2022)
  • सूर्यकुमार यादव - 71 छक्के (साल 2023)
  • ऋषभ पंत - 66 छक्के (साल 2018)

साल 2025 में अब तक ऐसा रहा है अभिषेक का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा का साल 2025 में टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 37 मैचों में खेलते हुए 36 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 42.82 के औसत से 1499 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिषेक के बल्ले से तीन शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं अभिषेक के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 204.22 का देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने उड़ाई अफ्रीकी बॉलर की धज्जियां, करियर में पहली बार लगाया नो लुक सिक्स, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल