1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा की गेंदबाजी में हुई जमकर पिटाई, एक ओवर में लुटा डाले इतने रन; फिर भी जीत गई टीम

अभिषेक शर्मा की गेंदबाजी में हुई जमकर पिटाई, एक ओवर में लुटा डाले इतने रन; फिर भी जीत गई टीम

 Published : Jan 08, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 06:27 pm IST

विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में फ्लॉप रहे। बैटिंग करते हुए वह सिर्फ 8 रन बना सके। इसके बाद बॉलिंग में उन्होंने एक ओवर किया और 30 रन लुटा दिए।

abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने एक रन से जीत हासिल कर ली। पंजाब की टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 216 रनों पर सिमट गई। इसके बाद मुंबई की टीम सरफराज खान की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद भी 215 रन ही बना सकी।

सरफराज खान ने लगाया दमदार अर्धशतक

मुंबई की टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी (23 रन) और मुशीर खान (21 रन) ओपनिंग करने उतरे थे। इन दोनों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारियों में बदल नहीं पाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे सरफराज खान (62 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। उनका श्रेयस अय्यर (45 रन) भी अच्छा साथ निभा रहे थे। जब ये दोनों बल्लेबाज खेल रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम आसानी से मुकाबला जीत जाएगी, लेकिन इनके आउट होते ही मुंबई की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

अभिषेक शर्मा ने ओवर में लुटाए कुल 30 रन

मैच में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने भी एक ओवर फेंका। इस ओवर में उनके सामने सरफराज खान थे और उन्होंने कुल 30 रन लुटा दिए। सरफराज ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका, तीसरी पर छक्का और चौथी पर चौका, पांचवीं पर छक्का और छठी पर चौका लगाया। अभिषेक को बिल्कुल समझ नहीं आया कि उन्हें कहां गेंदबाजी करें और उन्होंने खराब खेल से ओवर में कुल 30 रन लुटा दिए।

गुरनूर बरार ने झटके चार विकेट

बाद में पंजाब की टीम के लिए गुरनूर बरार ने कमाल की गेंदबाजी। उन्होंने 10 ओवर में 57 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने मुंबई के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। मयंक मारकंडे ने भी 4 विकेट हासिल किए। हरप्रीत बरार और हरनूर सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। इन गेंदबाजों के सामने ही मुंबई के बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: तनाव के बीच इस दिन भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला, इस टूर्नामेंट में होगी टक्कर

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का बड़ा फैसला, अब इस टीम से खेलता आएगा नजर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल