1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का बड़ा फैसला, अब इस टीम से खेलता आएगा नजर

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का बड़ा फैसला, अब इस टीम से खेलता आएगा नजर

 Published : Jan 08, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 04:49 pm IST

पाकिस्तानी टीम के फास्ट बॉलर मोहम्मद अली अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वह नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलेंगे।

mohammad ali- India TV Hindi
मोहम्मद अली Image Source : AP

Mohammad Ali: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली अब इंग्लैंड की धरती पर नॉटिंघमशायर की टीम से जुडेंगे। उन्होंने साल 2026 में इंग्लिश डोमेस्टिक सीजन के आखिरी दो महीनों के लिए डील की है। वह रोथेसे काउंटी चैंपियनशिप और मेट्रो बैंक वन-डे कप में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मोहम्मद अली ने कही ये बात

मोहम्मद अली ने कहा कि मैं हमेशा से ही काउंटी क्रिकेट में खेलकर इंग्लिश परिस्थितियों का अनुभव लेना चाहता था। इसी वजह से मैं इस मौके को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट और लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेलना रोमांचक रहा है। मैं सीजन में टीम में अहम योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।

मोहम्मद अली ने खेले हैं कुल चार टेस्ट मैच

मोहम्मद अली पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए चार टेस्ट मैच में 6 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा एक वनडे मैच में उन्होंने एक विकेट और 3 T20I मैचों में उनके नाम पर एक विकेट दर्ज है। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए आखिरी मैच मार्च 2025 में खेला था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ले चुके 200 से ज्यादा विकेट

इसके अलावा मोहम्मद अली का घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने टीम के लिए 59 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 222 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम पर 48 विकेट दर्ज हैं। वह पाकिस्तानी सुपर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं।

नॉटिंघमशायर के असिस्टेंट हेड कोच पॉल फ्रैंक्स ने कहा कि जब मैंने पाकिस्तान में मोहम्मद अली के साथ काम किया है और उन्हें ट्रेनिंग दी थी, तब उन्होंने मुझे प्रभावित किया था। हम उनसे रोज बात भी करते हैं और पहले भी उन्हें क्लब में लाना चाहते थे। उन्हें कोचिंग देना बहुत अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें:

अर्जुन तेंदुलकर ने आखिर खोला अपना खाता, पिता से होती थी जिसकी तुलना, उसे ही निपटाया

ICC का बड़ा ऐलान, खास अवॉर्ड के लिए इन 3 खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल