1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 08, 2026 08:26 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 08:26 am IST

AFG vs NZ Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। ग्रुप-डी का यह मुकाबला होगा।

NZ vs AFG- India TV Hindi
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान Image Source : AFP

NZ vs AFG Live Streaming: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-D का पहला मुकाबला रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। न्यूजीलैंड की टीम हाल ही में भारत के खिलाफ T20 सीरीज में 1-4 से हार के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। इसके अलावा, कीवी टीम के जेहन में 2024 T20 वर्ल्ड कप की वह करारी हार भी होगी, जब अफगानिस्तान ने उन्हें 84 रनों से मात देकर सबको चौंका दिया था। ऐसे में न्यूजीलैंड की नजरें इस मुकाबले में बदला चुकता करने पर होंगी।

वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है। अफगान टीम ने पिछले महीने वेस्टइंडीज को T20 सीरीज में 2-1 से हराया था, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। चेपॉक की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर अफगानिस्तान के वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स न्यूजीलैंड के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं।

कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ीं

न्यूजीलैंड के कई अहम खिलाड़ी इस समय चोट और बीमारी से जूझ रहे हैं। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिससे कप्तान मिचेल सैंटनर की चिंता और बढ़ गई है। चेन्नई की पिच पर यह स्थिति न्यूजीलैंड के लिए और भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

NZ vs AFG हेड टू हेड

अब तक दोनों टीमों के बीच T20 इंटरनेशनल में 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड ने 1-1 मैच जीता है। इससे साफ है कि मुकाबला कांटे का हो सकता है।

AFG vs NZ  मैच डिटेल्स

  • तारीख: 8 फरवरी 2026
  • दिन: रविवार
  • वेन्यू: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • समय: सुबह 11 बजे (IST)
  • टॉस: सुबह 10:30 बजे (IST)

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारत में Star Sports नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

स्क्वॉड

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन।

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव का बड़ा कारनामा, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर युवराज सिंह

USA पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार का खुलासा, स्टार ऑलराउंडर की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल