Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान टीम पर टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा संकट, सपोर्ट स्टाफ में शामिल सदस्य को आया हार्ट अटैक

अफगानिस्तान टीम पर टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा संकट, सपोर्ट स्टाफ में शामिल सदस्य को आया हार्ट अटैक

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 14, 2026 04:10 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 04:25 pm IST

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान की टीम जिनसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, उन्हें अपने शुरुआती दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। वहीं अफगान टीम के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है, जिसमें उनकी टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट केसी रामा सुब्रमणियन को हार्ट अटैक पड़ने की खबर सामने आई है

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP अफगानिस्तान क्रिकेट टीम।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की टीम जो ग्रुप-सी का है उससे सभी को इस बार काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें शुरुआती 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। अफगान टीम को जहां उनके पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से मात दी थी, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में जिसमें उनकी जीत लगभग तय दिख रही थी, उसमें डबल सुपर ओवर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब अफगानिस्तान टीम के लिए एक और बुरी खबर उनके तीसरे मैच से पहले सामने आई है, जिसमें टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट केसी रामा सुब्रमणियन को दिल्ली का हल्का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीने में दर्द की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल में कराया गया भर्ती

अफगानिस्तान की टीम को अपना अगला मुकाबला 16 फरवरी को यूएई की टीम के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। इस मैच को खेलने के लिए अफगान टीम का स्क्वाड दिल्ली आ चुका है। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार 11 फरवरी को अफगानिस्तान टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट केसी रामा सुब्रमणियन को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां पर भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जिसमें अब उनकी हेल्थ पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है और वह रिकवर कर रहे हैं।

अफगानिस्तान के लिए सुपर-8 में पहुंचना हुआ मुश्किल

ग्रुप-डी में शामिल अफगानिस्तान की टीम जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हुई थी, उनके लिए इस बार ग्रुप स्टेज से आगे का सफर लगभग मुश्किल दिख रहा है। पहले 2 मैचों में हार के बाद अब अफगानिस्तान टीम ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है, जिसमें उनकी जीत का खाता भी नहीं खुला है। वहीं उनके अगले 2 मैच यूएई और कनाडा की टीम से 16 और 19 फरवरी को हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: टीम इंडिया से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement