1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टुअर्ट लॉ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त

स्टुअर्ट लॉ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 20, 2022 06:39 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 06:53 am IST

अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले कोच मिल गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ को अफगानिस्तान का कोच बनाया गया है।

स्टुअर्ट लॉ (फाइल फोटो)- India TV Hindi
स्टुअर्ट लॉ (फाइल फोटो) Image Source : GETTY

काबुल। अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से कोच मिल गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ को अफगानिस्तान का कोच बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ को शनिवार को अंतरिम कोच नियुक्त किया। लॉ दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूसनर का स्थान लेंगे जिन्होंने पिछले साल सितंबर में अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया था। 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज स्टुअर्ट ग्रांट लॉ को बांग्लादेश सीरीज के लिये हमारी राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘वह पहले ही बांग्लादेश पहुंच चुके हैं और आगामी वनडे और T20I के दौरान अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।’’ 

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल