1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BBL में जमकर बेइज्जत हो रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, बाबर-रिजवान के बाद अब इस खिलाड़ी का उड़ा मजाक

BBL में जमकर बेइज्जत हो रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, बाबर-रिजवान के बाद अब इस खिलाड़ी का उड़ा मजाक

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 14, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 12:48 pm IST

BBL 2025-26: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश में पाकिस्तानी खिलाड़ी जमकर अपने खेल से बेइज्जती करवा रहे हैं। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के बाद अब इसमें हसन अली का नाम भी जुड़ गया है।

Hasan Ali- India TV Hindi
हसन अली Image Source : SCREENGRAB/BBL/X

बिग बैश लीग के जारी सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर देखने को मिली है। इस बार बीबीएल के सीजन में पाकिस्तान टीम के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, हारिस रऊफ और हसन अली का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है। इसमें कुछ दिन पहले जहां मोहम्मद रिजवान को बल्लेबाजी के दौरान उन्हें अचानक रिटायर्ड आउट करा दिया गया था, जिसके चलते उनकी काफी फजीहत भी हुई थी। वहीं अब इस लिस्ट में हसन अली का नाम भी जुड़ गया है जिनकी खराब फील्डिंग की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

हसन अली ने आसान सी फील्डिंग में करा दिया चौका

बीबीएल के जारी सीजन में 34वां लीग मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच 13 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें एडिलेड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 83 रनों के स्कोर पर सिमट गई। वहीं इस मैच में जब मेलबर्न स्टार्स की टीम टारगेट का पीछा कर रही थी तो उनकी पारी के 7वें ओवर में हसन अली से काफी खराब फील्डिंग देखने को मिली। एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से 8वें ओवर में बॉलिंग करने के लिए तबरेज शम्सी को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर थॉमस रॉजर्स ने वाइड एक्सट्रा कवर की तरफ शॉट खेला। इस गेंद को रोकने के लिए हसन अली ने दौड़ लगाई जिसमें वह समय पर उसे रोकने के लिए पहुंच गए थे, लेकिन वह अचानक से गेंद रोकने से चूक गए और वह उनके हाथ से लगकर बाउंड्री की तरफ जाने लगी। हसन अली ने चौका रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह इसे रोकने में कामयाब नहीं हो सके। हसन अली की खराब फील्डिंग देख उनका अब जमकर मजाक भी उड़ रहा है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स हार के साथ प्लेऑफ दौड़ से हुई बाहर

मेलबर्न स्टार्स की टीम के खिलाफ मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई। एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम के लिए बीबीएल का मौजूदा सीजन काफी खराब रहा है, जिसमें उन्होंने लीग स्टेज में 9 मैच खेले हैं और उसमें से उन्हें 6 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सिर्फ तीन मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं। अभी एडिलेड स्ट्राइकर्स को लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला खेलना बाकी है जो 17 जनवरी को मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बढ़ी टेंशन, स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हुआ चोटिल

हरमनप्रीत कौर ने WPL में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, फिफ्टी जड़ हासिल कर ली नंबर-1 की कुर्सी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल