1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडन मारक्रम के बल्ले से निकला ऐतिहासिक शतक, गांगुली और पोंटिंग के साथ बने इस लिस्ट का हिस्सा

एडन मारक्रम के बल्ले से निकला ऐतिहासिक शतक, गांगुली और पोंटिंग के साथ बने इस लिस्ट का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 13, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 11:09 pm IST

WTC Final 2023-25: साउथ अफ्रीका टीम के ओपनिंग बल्लेबाज एडन मारक्रम के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी देखने को मिली, जिसके साथ ही उन्होंने एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

Aiden Markram- India TV Hindi
एडन मारक्रम Image Source : GETTY

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका टीम की पकड़ काफी मजबूत हो चुकी थी, जिसकी सबसे बड़ी वजह ओपनिंग बल्लेबाज एडन मारक्रम हैं। अफ्रीका की टीम को इस खिताबी मैच में जीत हासिल करने के लिए चौथी पारी में 282 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए थे और उन्हें जीत के लिए अब सिर्फ 69 रन और बनाने हैं। तीसरे दिन के खेल में एडन मारक्रम के बल्ले से बेहतरीन नाबाद 102 रनों की पारी देखने को मिली जिसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बना दिए और अपना नाम दिग्गज प्लेयर्स की लिस्ट में भी शुमार करा लिया।

मारक्रम बने गांगुली और पोंटिंग के इस साथ इस खास लिस्ट का हिस्सा

आईसीसी के इवेंट्स में शतकीय पारी खेलने का सपना हर बल्लेबाज का होता है जिसमें वह शतक फाइनल मुकाबले आए तो और भी खास हो जाता है। एडन मारक्रम साउथ अफ्रीका के लिए पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो आईसीसी फाइनल मैच में शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। मारक्रम अब इसी के साथ सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग के साथ उस लिस्ट का भी हिस्सा बन गए जिन्होंने जो देश के लिए आईसीसी फाइनल मैच में खेलते हुए पहला शतक लगाने में कामयाब हुए हैं।

आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में अपने देश के लिए पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्लाइव लॉयड - 102 रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 1975 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल)
  • अरविंद डिसिल्वा - 107 रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 1996 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल)
  • सौरव गांगुली - 117 रन (बनाम न्यूजीलैंड, साल 2000 आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट फाइनल)
  • क्रिस क्रेन्स - 102 रन (बनाम भारत, साल 2000 आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट फाइनल)
  • रिकी पोंटिंग - 140 (बनाम भारत, साल 2003 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल)
  • मार्कस ट्रेस्कोथिक - 104 रन (बनाम वेस्टइंडीज, साल 2004 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल)
  • फखर जमान - 114 रन (बनाम भारत, साल 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल)
  • एडन मारक्रम - 102 रन नाबाद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल)

लॉर्ड्स के मैदान पर मारक्रम इस मामले में बने 9वें खिलाड़ी

एडन मारक्रम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके थे, जिसमें वह बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। वहीं मारक्रम ने दूसरी पारी में बल्ले से सभी को जवाब देने के साथ शानदार शतकीय पारी खेल दी। लॉर्ड्स के मैदान पर अब मारक्रम 9वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो डक पर आउट होने के साथ शतकीय पारी भी उसी मुकाबले में खेलने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

टेम्बा बावुमा ने बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे, बतौर कप्तान कर दिया ये कमाल

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई स्क्वाड में वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल